होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : खुशख़बरी ! नए साल से भोपाल-नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान होगी शुरू , शिड्यूल जारी, 90 मिनट में सफर होगा तय

MP NEWS : खुशख़बरी ! नए साल से भोपाल-नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान होगी शुरू , शिड्यूल जारी, 90 मिनट में सफर होगा तय

भोपाल : मध्य प्रदेश में हवाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए लगातार महानगरों के लिए उड़ाने शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में 1 फरवरी से भोपाल और नवी मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस नई सेवा शुरु होने से राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई का सफर सिर्फ 90 मिनट में पूरा हो सकेगा। 

हफ्ते में सातों दिन होगा फ्लाइट का संचालन

फिलहाल भोपाल और मुंबई के बीच तीन फ्लाइट का संचालन होता है. इनमें से दो फ्लाइट इंडिगो और एक एयर इंडिया शामिल है। तो वही अब 1 फरवरी से नई उड़ान शुरू होने जा रही है। जिसका संचालन हफ्ते में सातों दिन होगा। 

भोपाल से सुबह 8 बजे रवाना होगी

इंडिगो की फ्लाइट (6E 2297) सुबह 6 बजे नवी मुंबई से रवाना होगी और भोपाल सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी. नवी मुंबई के लिए फ्लाइट (6E 2298) भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 9.30 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी. इस रूट के लिए जल्द ही टिकट की बिक्री शुरू की जाएगी.


संबंधित समाचार