होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL: मध्यप्रदेश सरकार बुजुर्गों को कराएगी हवाई यात्रा से तीर्थ दर्शन, हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराने वाला पहला राज्य बनेगा

BHOPAL: मध्यप्रदेश सरकार बुजुर्गों को कराएगी हवाई यात्रा से तीर्थ दर्शन, हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराने वाला पहला राज्य बनेगा

BHOPAL: मध्यप्रदेश सरकार चुनावी वर्ष 2023 में बुजुर्गों को हवाई यात्रा से तीर्थ दर्शन कराएगी। कहा जा रहा कि यह यात्रा जनवरी से शुरू हो सकती है,अगर ऐसा होता है तो मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन जायेगा। तीर्थ दर्शन योजना सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना में शामिल है। फिलहाल एक बार में एक हजार बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन के लिए रेल मार्ग से ले जाया जाता है।

यात्रियों को रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी, वैष्णोदेवी आदि के लिए हवाई यात्रा कराये जाएगी,हवाई जहाज से दो हिस्सों में 500-500 तीर्थ यात्रियों को ले जाया जाएगा। रूपरेखा तैयार होते ही इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि 75 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को प्रदेश सरकार हवाई यात्रा से तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम और अयोध्या भेजेगी। 


संबंधित समाचार