होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : गर्भवती महिला का कातिल कौन ? भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

MP News : गर्भवती महिला का कातिल कौन ? भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

कटनी। एमपी के कटनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। मौत की वजह जहरीले पदार्थ का सेवन है। महिला के मौत का आरोप ससुराल वालों पर लगाया जा रहा है। ससुराल पक्ष की ओर से महिला को काफी प्रताड़ित किया जाता था। 

यह पूरा मामला कटनी जिले के एनकेजे थाना के ग्राम गुबराधरी का है। जहां की निवासी निशा गोड ने जहर खा लिया था।जिसके बाद महिला को ससुराल पक्ष के द्वारा कटनी के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

मृतक के भाई मंगल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'मेरी बहन को ससुराल में खाना नहीं मिलता था। वह गर्भवती थी 5 महीने की, उसके बाद भी ससुराल में उससे काम कराया जाता था। तबीयत खराब रही फिर भी डॉक्टर को नहीं दिखा रहे थे। साथ ही  प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार मैंने खुद कहा की आ जाओ इलाज करवा देते है लेकिन कोई नहीं लाता था।'

डॉक्टरों की टीम के द्वारा कटनी जिला अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फ़िलहाल अभी तक जहर खाने के पीछे की वजह साफ़ नहीं हो पाई है। 


संबंधित समाचार