होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Katju Hospital News : 7 माह के गर्भ जितना बड़ा था महिला के पेट में ट्यूमर

Bhopal Katju Hospital News : 7 माह के गर्भ जितना बड़ा था महिला के पेट में ट्यूमर

भोपाल। डॉ कैलाश नाथ काटजू जच्चा बच्चा अस्पताल में 37 साल की महिला की जटिल सर्जरी कर विशेषज्ञों ने जान बचाई। शुक्रवार को महिला अधिक रक्त स्राव के चलते अस्पताल पहुंची थी। जहां जांच में महिला में हो रही तेज ब्लीडिंग के पीछे का कारण एक बड़ा ट्यूमर पाया गया। महिला के साथ कोई परिजन नहीं था और अधिक खून बहाने से वह भी असमर्थ हो गई थी। ऐसे में अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रेफर करने के बजाय सर्जरी करने का फैसला बेहतर समझा, जिससे समय रहते महिला को इलाज मिलने से उसकी जान को बचाया जा सका। 

प्रबंधन ने उपलब्ध कराया खून

जानकारी के अनुसार महिला की सर्जरी के दौरान और उसके बाद खून की जरूरत थी। उसके साथ कोई परिजन न होने के चलते ब्लड डोनेशन के लिए प्रबंधन आगे आया। अस्पताल की अधीक्षक कर्नल प्रवीण सिंह ने महिला के लिए जरूरी खून की व्यवस्था की। 

2 घंटे तक चली महिला की सर्जरी

अस्पताल में महिला की जटिल सर्जरी में करीब 2 घंटे का समय लगा। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. यासमीन, डॉ. शशि कवडे और डॉ. प्रीती देव पुजारी के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कुहू चौधरी और डॉ. प्रतिष्ठा जैन द्वारा यह सर्जरी की गई।


संबंधित समाचार