होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Assault on neighbor : पड़ोसी बना पड़ोसन की जान का दुश्मन, मुश्किल हालातों में महिला ने बचाई जान, परिवार कर रहा आरोपी पर कारवाई की मांग

Assault on neighbor : पड़ोसी बना पड़ोसन की जान का दुश्मन, मुश्किल हालातों में महिला ने बचाई जान, परिवार कर रहा आरोपी पर कारवाई की मांग

Assault on neighbor : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में एक पडोसी अपनी पड़ोसन महिला की जान का दुश्मन बन गया है। आरोपी ने महिला को टंगिया मारने की कोशिस की है जिसके बाद महिला ने बड़ी मुश्किलों से अपनी जान बचाई है। और अब महिला का पूरा परिवार आरोपी के खिलाफ उचित कारवाई की मांग कर रही है। दरअसल टेकारी गाँव में रहने वाले दो परिवारों के बीच यह झगडा तब हुआ जब तुकाराम नाम के व्यक्ति की पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया की उसका अपनी पडोस में रहने वाली महिला से संबंध है।

READ MORE :  प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने किया सरेंडर

इस प्रेम संबंध की बात पर दोनों महिलाएं आपस में भीड़ गयी। फिर दोनों महिलाओं के पति भी लड़ने लगे। तब हुई घटना के बारे में परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। जिसके बाद फिर से पुराने मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच बहस शुरू हो गई। तुकाराम ने आवेश में आकर अपने पडोसी महिला को गाली देना शुरू कर दिया। इन सारी घटनाओं को पड़ोसन महिला का पति भी देख सुना रहा था और उसका विरोध कर  रहा था। पर तुकाराम को नहीं शांत करा पाए। जिसके बाद पडोसी महिला तुकाराम के सामने आ जाती है और उसका विरोध करने लगती है। जिसे देख तुकाराम का आवेश और बढ़ गया जिक्से बाद उसने टंगिया उठाकर पडोसी महिला पर वार करने के लिए आगे बढ़ रहा था।

READ MORE : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को पूरा हुआ एक साल, मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी

तब महिला ने निचे की ओर झुककर खुद को बचाने का प्रयास करती है जिसके बावजूद महिला की पीठ पर चोट लग जाती है। और वह खून से लत- पथ हो जाती है। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए महिला को अस्पताल लेकर जाया गया। महिला की ऐसी स्थिति देख तुकाराम मौके से भाग निकला ।  महिला के परिजनों ने घटना की शिकायत पोलिउस में दर्ज कराई है। पुलिस ने तुकाराम के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

 Watch Latest News Video: 

https://www.youtube.com/watch?v=oQZ5h1gqkQk&t=48s


संबंधित समाचार