होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग और बस्तर पंडूम में होंगे शामिल...

अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग और बस्तर पंडूम में होंगे शामिल...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे रायपुर में नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे और जगदलपुर में आयोजित बस्तर पंडूम के समापन समारोह में शामिल होंगे। गृह मंत्रालय की ओर से उनका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

7 फरवरी: रायपुर आगमन और होटल में विश्राम:

जारी कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 7 फरवरी को शाम 4:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे एक निजी होटल के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

8 फरवरी: नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग और राष्ट्रीय कॉन्क्लेव:

दौरे के दूसरे दिन 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक गृहमंत्री नक्सलवाद को लेकर उच्चस्तरीय बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे से 6:10 बजे तक वे “शिफ्टिंग द लेंस” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे रायपुर स्थित होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

9 फरवरी: बस्तर पंडूम समापन समारोह में शिरकत:

तीसरे दिन 9 फरवरी को सुबह 11:00 बजे अमित शाह विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वहां से सड़क मार्ग से बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वे दोपहर 12:05 बजे से शाम 4:00 बजे तक समापन कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम 4:20 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज:

गृहमंत्री के दौरे को लेकर रायपुर और बस्तर संभाग में सुरक्षा तथा प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा इस दौरे का मुख्य केंद्र मानी जा रही है।


संबंधित समाचार