होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: सीएम साय का जशपुर दौरा आज, कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनगणना तैयारी तेज, भीषण गर्मी का अलर्ट...

Morning Breaking: सीएम साय का जशपुर दौरा आज, कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनगणना तैयारी तेज, भीषण गर्मी का अलर्ट...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाएं एक साथ सामने आ रही हैं। जहां एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे पर रहेंगे, वहीं राजधानी रायपुर में कांग्रेस की अहम प्रेस वार्ता, जनगणना 2027 को लेकर सख्त निर्देश, निजी स्कूलों का विरोध और भीषण गर्मी का प्रकोप भी सुर्खियों में है।

सीएम विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा आज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:40 बजे जशपुर के लिए रवाना हुए, जो दोपहर 12 बजे रणजीता स्टेडियम पहुंचेंगे, पीएम ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के कार्यों का शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1:30 बजे पटेल कल्याण संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे। शाम 6:30 बजे सीएम हाउस में “छत्तीसगढ़ डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग” कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रायपुर में कांग्रेस की प्रेस वार्ता आज

राजधानी रायपुर में आज दोपहर 12 बजे राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की प्रेस वार्ता आयोजित होगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में वेदांता हादसा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

जनगणना 2027 को लेकर सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक बिना कलेक्टर की अनुमति कोई छुट्टी नहीं जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति लिया गया अवकाश मान्य नहीं होगा।

निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन

प्रदेश के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। आज शिक्षक और संचालक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। कल पूरे प्रदेश में निजी स्कूल बंद रहेंगे। RTE की धारा 12(2) के तहत प्रतिपूर्ति राशि तय करने की मांग है।2011 से अब तक राशि पुनर्निर्धारण नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

भीषण गर्मी का कहर, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। राजनांदगांव: 43.5°C (सबसे अधिक), रायपुर: 43°C, बिलासपुर: 42.8°C, माना: 42.5°C, जगदलपुर: 40°C, अंबिकापुर: 39.3°C दर्ज किया गया है।  मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और पूरी तरह शरीर को ढककर रखें।


संबंधित समाचार