होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! MP के सभी नेशनल पार्क पर 1 जुलाई से लगेगा ताला, आदेश जारी, जानें वजह

MP NEWS : बड़ी खबर ! MP के सभी नेशनल पार्क पर 1 जुलाई से लगेगा ताला, आदेश जारी, जानें वजह

भोपाल :  मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व भारत सहित विश्वभर में प्रसिद्ध है। जिनके दीदार के लिए दूर दूर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। ताकि उन्हें बेहतर से बेहतर अनुभव मिल सके। लेकिन अब पर्यटकों को सफारी का आनंद  लेने के लिए तीन महीने का इंतजार करना होगा। क्योकि मध्य प्रदेश के सभी नेशनल पार्क आगामी 3 महीनों के लिए बंद होने जा रहे है। 

1 जुलाई से 30 सिंतबर तक सफारी रहेगी बंद 

दरअसल, बारिश के चलते 1 जुलाई से 30 सिंतबर तक प्रदेश के सभी नेशनल पार्क बंद रहेंगे। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि पर्यटक 30 जून तक सफारी का लुफ्त उठा सकते है। 

1 अक्टूबर को खुलेंगे गेट 

तो वही अब सतपुड़ा, पेंच, बांधवगढ़ सहित सभी टाइगर रिजर्व के दरवाजे 1 अक्टूबर को खुलेंगे। ऐसे में अगर आप भी जानवरों का दीदार करने के शौकीन है तो जल्द ही इस सफारी का आनंद उठाए। बता दें कि सफारी और सेंचुरी बंद होने में सिर्फ कुछ दिन का समय शेष है। इसके बाद सफारी अगले 3 महीनों के लिए बंद हो जाएगी। 


संबंधित समाचार