भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। तो वही आज मौसम विभाग ने पांच जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में करीब 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में अति भारी बारिश का अनुमान है। वहीं दतिया, भिंड, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर और सतना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।