होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : MP में बारिश से जलमग्न हुए नदी नाले, जोहिला डेम के 3 गेट खुले, बरगी बांध के और 4 जलद्वार खुलेंगे

MP NEWS : MP में बारिश से जलमग्न हुए नदी नाले, जोहिला डेम के 3 गेट खुले, बरगी बांध के और 4 जलद्वार खुलेंगे

जबलपुर/उमरिया। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जबलपुर के बरगी बांध के कैचमेंट क्षेत्र में तेज बारिश के चलते बांध से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई गई है। जिसके चलते अब 1031 क्यूमेक से 3988 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार, जल्द ही  बांध के सभी 13 गेट औसतन 2.15 मीटर तक खोले जाएंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।

 जोहिला डेम के 3 गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

वहीं उमरिया में चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई पुल-पुलिया जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। उमरार बांध पूरी तरह भर चुका है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। कटनी-उमरिया मार्ग पर उमरार नदी का पुल भी डूबने की स्थिति में है। तो वही जोहिला डेम के तीन गेट खोलकर फिलहाल पानी छोड़ा जा रहा है।
 


संबंधित समाचार