उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आज बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन और क्रिकेटर नितीश राणा उज्जैन पहुंचे और विधि विधान से बाबा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी अपनी पत्नी संग भस्म आरती भी अटेंड की। जहां सभी पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।
सुबह करीब 2 बजे सभी पहुंचे उज्जैन
मिली जानकारी के अनुसार, मिलिंद सोमन और क्रिकेटर नितीश राणा अपनी पत्नियों के साथ सुबह करीब 2 बजे उज्जैन पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर बाबा के नाम की आराधन की। इस दौरान सभी लोग पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आये।
बाबा का बुलावा आया है
इधर, दर्शन के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए एक्टर मिलिंद सोमन ने कहा कि वे कई सालों से महाकाल आने का सोच रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें लगा कि बाबा का बुलावा आया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी अंकिता कोंवर की भी इच्छा थी कि वे महाकाल के दर्शन करें, जो अब पूरी हो गई है। महाकाल भस्म आरती को लेकर लोगों में गहरी आस्था होती है और इसे जीवन में एक बार जरूर देखने की इच्छा रहती है।
मंदिर समिति ने किया स्वागत - सत्कार
दर्शन के पश्चात् सभी लोगों का मंदिर समिति द्वारा स्वागत और सत्कार किया गया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर विरल हो रही है।