होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjain news : महाकाल के दरबार में पहुंचे एक्टर कार्तिक आर्यन, नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे

ujjain news : महाकाल के दरबार में पहुंचे एक्टर कार्तिक आर्यन, नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे

उज्जैन  : बाबा महाकाल के दरबार में आए दिन आम जनता से लेकर नेता - अभिनेता और उद्योगपतिओं का आना जाना लगा रहता है। इसी कड़ी में आज बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर अशीर्वाद लिया। 

एक्टर के करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बता दें कि कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनके दमदार अभिनय के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है। यह उनके करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। जिसके लिए एक्टर अपने माता पिता के साथ महाकाल का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे। 

शयन आरती में लिया भाग

एक्टर ने परिवार के साथ शयन आरती में भाग लिया और नंदी हाल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया। इसके बाद कार्तिक ने नंदी के कानो में अपनी मनोकामना कही। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रही है। 

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

इतना ही नहीं अभिनेता ने भी महाकाल मंदिर की तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर की, जिसमें मंदिर के बाहर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "जय महाकाल।"

साल 2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें कि अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनके शानदार अभिनय के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'बेस्ट एक्टर' सम्मान मिला है। साल 2024 में रिलीज की गई फिल्म 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।


संबंधित समाचार