होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 प्रेशर आईईडी समेत भारी हथियार बरामद

CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 प्रेशर आईईडी समेत भारी हथियार बरामद

Dantewada news: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सीआरपीएफ 195 वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में घने जंगलों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इसमें प्रेशर आईईडी, पाइप बम और कई घातक विस्फोटक सामग्री शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

सर्च ऑपरेशन को  दिया अंजाम 

नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। खुफिया सूचना के आधार पर थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम तोड़मा के घने जंगल में सीआरपीएफ 195 वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान शुरू किया। सर्चिंग के दौरान सुबह लगभग 8:40 बजे सुरक्षा बलों को जंगल में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। मौके पर तत्काल बम निरोधक दस्ता (BDS) को बुलाया गया। जांच में 2 प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुए, जिनमें से एक पाइप बम लगभग 10 किलोग्राम का था। बीडीएस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

बड़ा विस्फोटक और हथियारों का जखीरा भी बरामद 

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक बड़ा विस्फोटक और हथियारों का जखीरा भी बरामद किया, जिसमें बीजीएल, .303 राइफल, एयर राइफल, इंसास मैगजीन, 12 बोर गोला-बारूद, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर (128 नग), वायरलेस सेट, गन पाउडर, कोर्डेक्स वायर, मल्टीमीटर, नक्सली वर्दी, कैमरा फ्लैश और अन्य संचार व विस्फोटक सामग्री शामिल है।सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी जनहानि की संभावना टल गई। पूरे इलाके में अतिरिक्त सर्चिंग अभियान जारी रखा गया है।


संबंधित समाचार