होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morena news: खौफनाक ! मुरैना में पति ने पहले पत्नी फिर दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर खुद की दी जान

Morena news: खौफनाक ! मुरैना में पति ने पहले पत्नी फिर दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर खुद की दी जान

मुरैना  : मध्य प्रदेश के मुरैना से ट्रिपल मर्डर का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आक्रोश में आकर पहले अपनी पति फिर अपने दो बच्चों की कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना सामने आने से इलाके में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस को जांच के दौरान आरोपी युवक का शव शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

विवाद में उठाया यह खौफनाक कदम 

बताया जा रहा है कि मुरैना जिले के किशनपुर गांव में 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाहा परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात उसकी पत्नी के साथ विवाद  हुआ। जिससे आक्रोश में आकर पहले पत्नी और फिर दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचकर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। 

पत्नी रविता के चरित्र पर शक

जानकारी के अनुसार,  मृतक बलराम अपनी पत्नी रविता के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। जिससे नाराज होकर रविता अपने मायके चली गई थी और हाल ही में वापस लौटी थी। शुक्रवार रात भी किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ और गुस्से में आकर बलराम ने अपनी 35 साल की पत्नी रविता और 10 साल के आरव और 7 साल के अतुल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। 

घर के आंगन में खून से सने मिले शव

सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। जिसके बाद आस पास के लोग जब अंदर गए तो तीनों लोगों के शव घर के आंगन में खून से सने हुए मिले। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना फौरन बसैया थाना की है। 


संबंधित समाचार