होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Anant Ambani के जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में हुआ भव्य अनुष्ठान, कन्या भोज - हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

Anant Ambani के जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में हुआ भव्य अनुष्ठान, कन्या भोज - हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

छतरपुर : भारत के जाने माने उद्योगपति अनंत अंबानी के जन्मदिन का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। देश के अलग अलग जगहों पर रक्तदान, सामूहिक भोजन, अनुष्ठान सहित तरह तरह के कार्यक्रम किये जा रहे है। इसी कड़ी में छतरपुर के बागेश्वर धाम में अनंत अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान किया गया। साथ ही कन्या भोज और 151 हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। 

अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन

दरअसल, 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगे। जिसको लेकर तैयारियां जहां जोरों शोरों से की जा रही है। तो वही दूसरी तरह बागेश्वर धाम में भव्य धार्मिक अनुष्ठान, कन्या भोज और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इतना ही नहीं इस खास अवसर पर बागेश्वर सरकार ने एक खास वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमे उन्होंने अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की

अनुष्ठान, गौ पूजन, कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन करवाया गया 

इस अवसर पर आज बागेश्वर धाम पर बागेश्वर बालाजी के चरणों में विशेष भोग-प्रसाद अर्पित किया गया बनारस से पधारे आचार्य द्वारा विधि-विधान वैदिक मंत्रों से अनुष्ठान कराया गया, सुंदरकांड पाठ और 151 हनुमान चालीसा पाठ और गौ पूजन एवं कन्या पूजन बड़े श्रद्धा भाव से किया गया अन्नपूर्णा में विशेष प्रसादी भोज की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। 

बागेश्वर सरकार और अनंत अंबानी के बीच मधुर संबंध

इधर, आयोजन को लेकर बागेश्वर धाम के सेवादार ऋषि शुक्ला ने बताया कि अनंत अंबानी जी के जन्मदिन पर बागेश्वर धाम पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित हुए। ऋषि ने बताया कि हमारे पूज्य बागेश्वर सरकार और अनंत अंबानी जी के बीच मधुर एवं आत्मीय संबंध हैं। पूज्य सरकार अनंत जी को बागेश्वर परिवार का सदस्य मानते हैं, इसी भाव के साथ पूरे धाम में धार्मिक अनुष्ठान, गौ पूजन, कन्या पूजन और ब्राह्मण भोजन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक उनका जन्मोत्सव मनाया गया।


संबंधित समाचार