होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विदिशा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात ने गला घोंटकर की हत्या, सागर में गोली चलने से 15 साल के नाबालिग की मौत

विदिशा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात ने गला घोंटकर की हत्या, सागर में गोली चलने से 15 साल के नाबालिग की मौत

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की एक अज्ञात ने गाला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का शव जब परिजनों ने देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। निर्मम हत्या से क्षेत्र में जहां सनसनी फ़ैल गई है। तो वही परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से जल्द आरोपी के गिरफ़्तारी की मांग की। 

साड़ी के पल्लू से गला गया घोंटा

घटना करारिया थाना अंतर्गत ग्राम कोटीचार की है। जहां पुलिस को 65 साल की गीता बाई का शव उसके ही घर में साड़ी के पल्लू से घोटा हुआ मिला। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू की। घटना गुरुवार देर रात की है। 

घटना की जानकारी बुजुर्ग के बेटे ने दी

फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। इधर, घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने कहा कि घटना की जानकारी बुजुर्ग के बेटे ने दी। में एफएसएल टीम ने जो साइंटिफिक एविडेंस है, वह ले लिए हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे। 

अज्ञात व्यक्ति द्वारा बारात में चलाई गई गोली

दूसरी घटना सागर की है। जहां शादी समारोह के दौरान बारात में चली गोली लगने से 15 साल के नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र के गोला कुआं के पास की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। 

मृतक की पहचान 15 वर्षीय विवेक बंसल के रूप में हुई

पुलिस ने मृतक की पहचान 15 वर्षीय विवेक बंसल के रूप में की है। जो की "बैंड पार्टी कर्मचारी" था। इधर, हादसे को लेकर शादी में शामिल हुए लोगों का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बारात में गोली चलाई गई थी। घटना से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। 
 


संबंधित समाचार