होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, नई पैक्स समितियों का शुभारंभ, रायपुर में आज से “समर कैंप 2026” शुरु...

Morning Breaking: CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, नई पैक्स समितियों का शुभारंभ, रायपुर में आज से “समर कैंप 2026” शुरु...

Morning Breaking: रायपुर में आज CM विष्णुदेव साय 515 नई पैक्स समितियों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। किसानों को स्थानीय स्तर पर ऋण, खाद और बीज की सुविधा मिलेगी। वहीं सक्ती हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

CM साय का आज का पूरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पूरा दिन विभिन्न कार्यक्रमों व्यत रहेंगे। 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद 11:30 बजे महानदी भवन में मंत्रिपरिषद बैठक लेंगे, इसके साथ ही 01:30 बजे 05:15 पैक्स समितियों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे, 03:15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम कर 04:30 बजे मुख्यमंत्री निवास वापसी करेंगे।

नई पैक्स समितियों का वर्चुअल शुभारंभ

छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज कई अहम कार्यक्रम होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज 515 नई पैक्स (PACS) समितियों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे, जिससे राज्य में सहकारिता व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इन नई पैक्स समितियों के गठन से अब किसानों को ऋण, खाद और बीज जैसी जरूरी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे उन्हें दूर-दराज के इलाकों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।सरकार का लक्ष्य सहकारिता मॉडल के जरिए किसानों की आय बढ़ाना और योजनाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंचाना है। नई समितियों के जुड़ने के बाद प्रदेश में कुल पैक्स समितियों की संख्या बढ़कर 2573 हो जाएगी, जिसमें 2058 पहले से संचालित और 515 नई समितियां शामिल होंगी।

रायपुर कला केंद्र में समर कैंप 2026

रायपुर कला केंद्र में आज से “समर कैंप 2026” की शुरुआत हो रही है, जो 30 मई तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में बच्चों और युवाओं को संगीत, डांस, पेंटिंग, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो सुबह 7:30 से 9:30 बजे होगा, पंजीयन शुल्क ₹110 और प्रशिक्षण शुल्क ₹500 लगेगा।

स्व-गणना का विकल्प शुरू

छत्तीसगढ़ में कल से 30 अप्रैल तक नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प मिलेगा। ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लोग खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे और उन्हें एक यूनिक आईडी दी जाएगी। बाद में प्रगणक घर-घर जाकर इन जानकारियों का सत्यापन करेंगे।


संबंधित समाचार