होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPS Transfer 2026: MP में चली तबादला एक्सप्रेस, 8 IPS सहित 66 एडिशनल एसपी के किये गए तबादले, लिस्ट जारी

IPS Transfer 2026: MP में चली तबादला एक्सप्रेस, 8 IPS सहित 66 एडिशनल एसपी के किये गए तबादले, लिस्ट जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक ने बड़ा फेरबदल करते हुए 8 IPS सहित 66 एडिशनल एसपी के ट्रांसफर कर दिए है। जिसको लेकर गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदभार ग्रहण करने के भी निर्देश दिए गए है। 

2022 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां 

जानकारी के अनुसार, जिन 8 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये गए है। वो सभी 2022 बैच के अफसर है। जिसमे सबसे पहला नाम अनु बेनिवाल का है। जिन्हे ग्वालियर से जबलपुर तबादला किया गया है। वहीं ओमप्रकाश बामनिया को इंदौर जोन-3 की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वरुण तिवारी को उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में पदस्थ किया गया है। मोहित गर्ग को सतना भेजा गया है, जबकि सुजात जग्गा को ग्वालियर में नई पदस्थापना दी गई है। 

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैहर जिला बालाघाट करणदीप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिंगरौली गौरव पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मिनी शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 भोपाल नगरीय पुलिस बनाया गया है। 

नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई

इसके साथ ही गृह विभाग ने 66 एडिशनल एसपी के भी तबादले किए हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि राज्य में कई ऐसे जिले थे जहां कुछ अधिकारी लंबे समय से एक ही पद पर पदस्थ थे। सरकार ने ऐसे अधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है ताकि पुलिस व्यवस्था में ताजगी लाई जा सके।
 


संबंधित समाचार