भोपाल : नीट पेपर लीक होने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंर छात्रों के भविष्य और मानसिक तनाव को लेकर गहरी चिंता जताते हुए नीट पेपर लीक और NTA परीक्षाओं पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करने की मांग की है।
परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर जताई चिंता
दिग्विजय सिंह ने लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर गहरी चिंता जताते हुए पत्र में लिखा कहा कि ऐसे समय में जब लाखों छात्र भारी दबाव में हैं, सिस्टम में उनका भरोसा फिर से कायम करना बहुत जरूरी है। दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में पूर्व की परीक्षाओं का हवाला देते हुए NEET-UG 2024 और UGC-NET 2024 में सामने आई गड़बड़ियों का भी मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी से मांग की है वे इन मामलों में अब तक हुई जांच की वास्तविक स्थिति को सार्वजनिक करे।
दिग्गी ने PM से की मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप की अपील
दिग्विजय ने केंद्र सरकार से मांग की है वो पिछले 8 साल में हुए सभी पेपर लीक मामलों और परीक्षा घोटालों का पूरा विवरण देश के सामने रखे। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप और आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की है। दिग्विजय ने साफ कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। परीक्षा प्रणाली में जब तक पूरी तरह पारदर्शिता नहीं लाई जाएगी, तब तक छात्रों का इस सिस्टम पर भरोसा बहाल होना मुश्किल है।