होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Umaria news : सोन नदी में नहाने गए 3 दोस्त, डूबने से 1 की मौत, SDRF ने तलाश की शुरू

Umaria news : सोन नदी में नहाने गए 3 दोस्त, डूबने से 1 की मौत, SDRF ने तलाश की शुरू

उमरिया : मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित सोन नदी के झाल घाट में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया। हादसा इंदवार थाना क्षेत्र का है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इंदवार थाना क्षेत्र के झाल चितरांव की घटना

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को झाल गांव निवासी आलोक (14 वर्ष) अपने दो दोस्तों के साथ सोन नदी में नहाने गया था। तीनों बालक नदी में उतरे, जिनमें से दो साथी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन आलोक गहरे पानी में डूब गया और लापता हो गया। हालांकि उसके दोस्तों ने उसे ढूढ़ने का प्रयास किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत दोस्तों  के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। 

नदी में लगातार सर्चिंग अभियान जारी 

इधर, सूचना मिलते ही इंदवार थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अभी तक 14 वर्ष आलोक मिश्रा का कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले में जानकारी देते हुए एसडीईआरएफ के अधिकारी राहुल साहू ने बताया कि नदी में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और बालक की तलाश के प्रयास जारी हैं। 


संबंधित समाचार