रीवा : मध्य प्रदेश के बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के लगातार भागने के मामले सामने आ रहे है। इस कड़ी में ताजा मामला रीवा से सामने आया है। जहां मंगलवार सुबह 7 से 8 बजे के करीब 6 बाल अपचारी बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना को लेकर पुलिस विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही फरार अपचारियों को पकड़ने के लिए पुलिस हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गिनती करने पर हुआ घटना का खुलासा
बाल अपचारियों के भागने का खुलासा तब हुआ जब बच्चों की गिनती की गई। जब बच्चे मौके पर नहीं मिले तो जिम्मेदार अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की। तब जाकर पता चला कि सभी 6 बाल अपचारी बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो चुके है। इतना ही नहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे सभी एक एक कर भागते हुए नजर आ रहे है।
चोरी और हॉफ मर्डर के है केस
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे अलग अलग समय पर किसी न किसी प्रकरण में लाए गए थे। जिसमें चोरी और हॉफ मर्डर के मामले शामिल हैं। बच्चों को सुधार एवं पुनर्वास के उद्देश्य से यहां रखा गया था। लेकिन सुरक्षा के बावजूद बाल अपचारी भागने में कामियाब रहे। ऐसे में बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि वो जल्द ही सभी फरार बाल अपचारी को ढूंढ लेंगे।