भोपाल : राजधानी भोपाल के इमामी गेट क्षेत्र में करंट लगने से एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक चाय-नाश्ते का ठेला लगता था। जो उसकी ही मौत का कारण बना। बताया जा रहा है कि मृतक चेतराम कहार 21 जून की दोपहर अपने ठेले पर ग्राहकों को चाय और नाश्ता परोस रहे थे। तभी ठेले के पास रखी इलेक्ट्रिक भट्टी के बिजली के तार में उनका हाथ चला गया। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
भट्टी के बिजली के तार में कट था
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे इलेक्ट्रिक भट्टी के बिजली के तार में हाथ जाते ही व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भट्टी के बिजली के तार में कट था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।
जांच में जुटी पुलिस
करीब 10 दिन चले इलाज एक बाद आज 53 वर्षीय चेतराम किरार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मृतक औबेदुल्लागंज का रहने वाला था और चाय-नाश्ते का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।