भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 आईपीएस अधिकारियों के साथ साथ 5 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिए है। जिसको लेकर सोमवार शाम गृह विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में पांच IAS अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।
प्रतिभा पाल (IAS, 2012 बैच): कलेक्टर, सागर से प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल।
नेहा मीना (IAS, 2014 बैच): कलेक्टर सिवनी से कलेक्टर देवास।
दिलीप कुमार यादव (IAS, 2014 बैच): प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल से कलेक्टर, सागर।
ऋतुराज (IAS, 2015 बैच): कलेक्टर, देवास से उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग।
अंजू अरुण कुमार (IAS, 2017 बैच): उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से कलेक्टर, सिवनी।