भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने सोमवार शाम तबादला एक्सप्रेस चलाकर 4 IPS अधिकारियों के फेरबदल कर दिए हैं। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए है।
इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले
= अनुराग सुजानिया (IPS, 2014 बैच): पुलिस अधीक्षक, सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
= संजीव कुमार सिन्हा (IPS, 2016 बैच): सेनानी, 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, सागर।
= पुनीत गेहलोत (IPS, 2017 बैच): पुलिस अधीक्षक, देवास से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
= आदित्य मिश्रा (IPS, 2018 बैच): पुलिस अधीक्षक, बालाघाट से पुलिस अधीक्षक, देवास।