होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : राजधानी में पति पत्नी ने की सामूहिक आत्महत्या, फंदे पर लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

BHOPAL NEWS : राजधानी में पति पत्नी ने की सामूहिक आत्महत्या, फंदे पर लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामूहिक आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में पति-पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। घटना 25 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

दोनों मजदूरी करते थे

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिलावट और उनकी पत्नी मोना के रूप में की है। जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 15 और 13 साल है। तो वही माता पिता की मौत से बच्चे पूरी तरह से अकेले हो गए है। 

4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद 

दंपति ने आत्महत्या क्यों की। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि चार दिन पहले दोनों का पड़ोसी से विवाद हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार