होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Holi Special Train : MP से चलेंगी 4 नई स्पेशल ट्रेनें, होली को लेकर किया ऐलान, शेड्यूल जारी 

MP Holi Special Train : MP से चलेंगी 4 नई स्पेशल ट्रेनें, होली को लेकर किया ऐलान, शेड्यूल जारी 

MP Holi Special Train : होली पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। भीड़ और वेटिंग टिकट की समस्या को कम करने के उद्देश्य से राज्य से चार होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। रेलवे द्वारा इन ट्रेनों का पूरा समय-सारणी भी जारी कर दिया गया है। सभी स्पेशल ट्रेनें भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के समय यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि हो जाती है। इसी को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिल सके। इन स्पेशल ट्रेनों में कुछ गाड़ियां द्वि-साप्ताहिक होंगी, जिससे आवागमन और भी आसान हो जाएगा।

रानी कमलापति–दानापुर होली स्पेशल

रानी कमलापति और दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 01667 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01668 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे दानापुर से चलकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, नर्मदापुरम, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा, कटनी, मैहर और सतना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रीवा–भोपाल स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 02192 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर अगले दिन रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02191 उसी दिन रात 10:15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी। 

रीवा–भोपाल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल

इसके अलावा रीवा और भोपाल के बीच 2 और 3 मार्च को एक और द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 02186 रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 10:15 बजे भोपाल से चलकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी। यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


संबंधित समाचार