होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BALAGHAT NEWS : आसमान से गिरी मौत की बिजली, चपेट में आने से 3 युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

BALAGHAT NEWS : आसमान से गिरी मौत की बिजली, चपेट में आने से 3 युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट में कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बारिश से बचने के लिए वाच टावर के पास खड़े थे। तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान से मौत की बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से 3 की जान चली गई। 

बैहर तहसील क्षेत्र के भीमोड़ी गावं की घटना

घटना बैहर तहसील क्षेत्र के बिरवा पंचायत के भीमोड़ी गावं की है। बताया जा रहा है कि अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए तीनो लोग तालाब किनारे वाच टावर के पास चले गए। तभी आसमान से टावर पर बिजली गिरी और तीनो युवको की जान चली गई। 

इनकी गई जान 

इधर, घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतकों की पहचान सतीश पिता दयाल वलके 19 वर्ष, लक्की मेरावी 18 वर्ष और झामसिंह ताराम 32 वर्ष के रूप में की है। 

बाथरूम की दीवार ढही

बता दें कि दो दिन में दो बार बालाघाट में मौत की बिजली गिरी है। बीते दिन एक 9 वर्षीय बच्चे की आकाशीय बिजली गिरने से जान चली गई। दरअसल, वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमाड़ी में एक बच्चा शौचालय में शौच कर रहा था। तभी बिजली की गड़गड़हट से बाथरूम की दीवार ढह गई और बच्चे की मौत हो गई। 
 


 


संबंधित समाचार