होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

प्रदेश में कल मिले 2942 नए मामले, कुलपति ममता चंद्राकर भी कोरोना संक्रमण का शिकार

प्रदेश में कल मिले 2942 नए मामले, कुलपति ममता चंद्राकर भी कोरोना संक्रमण का शिकार

रायपुर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकर, पूर्व मंत्री तथा उसका परिवार भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में 2942 नए मामलों का पता चला है, जिसे मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 98 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं आज निजी अस्पताल में उपचार करवा रहा आरक्षक समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं राहत के दौर में 5835 लोग ठीक हुए हैं।

आपको बता दें की स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज कुल 17266 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 2942 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें कुलपति ममता चंद्राकर तथा प्रदेश के पूर्व मंत्री और उनके रिश्तेदार शामिल है। इसके बाद प्रदेश में अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या एक लाख से ढाई हजार कम रह गया है, जो अगले दो से तीन दिन में पूरा होने की संभावना है। प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों के स्वस्थ होने के बाद वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 30928 है। शुक्रवार को रायपुर जिले में 580 नए केस मिले वहीं दुर्ग में इनकी संख्या 396 रही, बिलासपुर 218, रायगढ़ 231, राजनांदगांव में 167, जांजगीर 156, दंतेवाड़ा 133, बस्तर 104 में सबसे अधिक मरीज मिले है।

वहीं राजधानी के एक निजी अस्पताल में जान गंवाने वाला आरक्षक कोरोना संक्रमित था और गंभीर स्थिति में इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचा था। इसी तरह बिलासपुर, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, दुर्ग, रायपुर के अस्पतालों से पूर्व में हुई मौत की जानकारी सामने आने के बाद अब तक मरने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 777 हो गई है।

कोरोना ने छीना बालासुब्रमण्यम

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बुरी खबर है, अपनी मखमली आवाज से पांच दशक तक लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कोरोना के कारण एक अस्पताल में निधन हो गया है। 40 हजार से अधिक गीत गाने वाले एसपीबी को छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 2001 में उन्हें पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बालासुब्रमण्यम के निधन पर मोदी-राहुल सहित अन्य लोगों ने शोक जताया।


संबंधित समाचार