होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra Shani Jayanti: डबरा में शनि जयंती पर नवग्रह शक्ति पीठ में होगा 23 लाख मंत्रों का जाप

Dabra Shani Jayanti: डबरा में शनि जयंती पर नवग्रह शक्ति पीठ में होगा 23 लाख मंत्रों का जाप

राजेश सोनी, डबरा: डबरा के नवग्रह शक्ति पीठ पर आगामी 16 मई को एक अत्यंत दुर्लभ और कल्याणकारी धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दिन शनि जयंती और अमावस्या का एक साथ होना ज्योतिषीय दृष्टि से एक अद्भुत संयोग माना जा रहा है। इस विशेष अवसर पर 131 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा शनि देव को प्रसन्न करने के लिए व्यापक अनुष्ठान किया जाएगा।

23 लाख मंत्रों का जाप और हनुमान अष्टक का पाठ

आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि इस भव्य पूजा की शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी। 131 ब्राह्मणों द्वारा शनि देव के 23 लाख मूल मंत्रों का विधिवत जाप किया जाएगा। शनि दोषों की शांति के लिए 21 ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान अष्टक का पाठ किया जाएगा।

भक्तों के लिए नि:शुल्क व्यवस्था 

पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को समिति की ओर से पूजा सामग्री नि:शुल्क प्रदान की जाएगी और साथ ही विशेष रक्षा सूत्र भी दिए जाएंगे। शाम के समय विशेष हवन और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

100 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग

आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में नवग्रह शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी विश्वास दुबे महाराज ने बताया कि लगभग 100 वर्षों के बाद 16 मई को शनि जयंती और अमावस्या का ऐसा शुभ संयोग बन रहा है। उन्होंने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन उन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, महादशा या पितृदोष है। पुजारी महाराज के अनुसार, इस दिन की गई पूजा का सकारात्मक प्रभाव जातक को मात्र 21 दिनों के भीतर महसूस होने लगेगा।

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा, मुख्य आयोजक मुकेश बंटी गौतम, वीरेंद्र जैन और आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


संबंधित समाचार