होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sanchi milk price hike: आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार ! अमूल - मदर डेयरी के बाद सांची ने बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें कल से लागू

Sanchi milk price hike: आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार ! अमूल - मदर डेयरी के बाद सांची ने बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें कल से लागू

भोपाल: मध्यप्रदेश सहित देशभर में बढ़ती महंगाई ने एक बार फिर आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। फल, सब्जी , रसोई गैस के बाद अब दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते आम जनता की कमर टूट गई है। अमूल, मदर डेयरी के बाद सांची ने भी दूध के कीमत में 2 रूपए की बढ़ोतरी की है। जिसके चलते अब आधे लीटर दूध के पैकेट 35 रुपए की जगह 36 रूपए में मिलेंगे। इसके साथ ही एक लीटर का पैकेट 70 रुपए की जगह 72 रुपए  में मिलेगा। जिसकी नई दरें कल से लागू कर दी जाएगी। 

सांची की नई दरें कल से होगी लागू

इधर, दूध की कीमतों में इजाफा करने को लेकर मध्य प्रदेश के प्रमुख सहकारी दुग्ध ब्रांड सांची ने बयान जारी करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन लागत, पशु आहार और परिवहन खर्च में बढ़ोतरी के चलते कीमते बढ़ाई गई है। सांची की नई दरें 15 मई 2026 से लागू हो जाएगी। बता दें कि, इससे पहले सांची ने दूध की कीमतों में मई 2025 को बढ़ोतरी की थी।

दूध की कीमतों में मई 2025 में हुई थी बढ़ोतरी 

तो वही अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 रूपए की बढ़ोतरी की है। जिनकी नई कीमतें 14 मई से लागू कर दी गई है। मदर डेयरी और अमूल ने भी अपने टोकन, फुल क्रीम और टोंड दूध समेत सभी प्रमुख वेरिएंट्स के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने बढ़ती उत्पादन लागत और परिवहन खर्च को इसकी मुख्य वजह बताया है. दूध की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है.
 

 


संबंधित समाचार