होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

1993 Mumbai Bomb Blast: 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट को तीस साल पुरे, पीड़ितों के छलके आंसू आज भी केंद्र सरकार से न्याय की उम्मीद, बोले- शरीर से आजतक निकलते हैं कांच

1993 Mumbai Bomb Blast: 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट को तीस साल पुरे, पीड़ितों के छलके आंसू आज भी केंद्र सरकार से न्याय की उम्मीद, बोले- शरीर से आजतक निकलते हैं कांच

1993 Mumbai Bomb Blast: 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट को 30 साल पुरे हो गए जिसे लेकर पीड़ित कीर्ति अजमेरा का दर्द छलका है और मोदी सरकार से मांग की है की मुंबई बम ब्लास्ट के मास्टर माइंड डॉन दाऊद इब्राहिम को फांसी की सजा दिलाई जाए. उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी कभी ऐसा नहीं लगा था कि दाऊद इब्राहिम को दोबारा भारत वापस लाया जा सकेगा और फांसी तक  पहुंचाया जा सकेगा.

READ MORE: पीएम आज कर्नाटक में 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, मेगा रोड शो में हुई फूलों की बारिश

लेकिन अब मोदी सरकार से उन्हें पूरा विश्वास है कि नरेन्द्र मोदी की सरकार देश के सबसे बड़े दुश्मन को न सिर्फ भारत ला सकेंगे बल्कि फांसी के फंदे तक पहुंचाया  जा सकेगा और बम धमाके के पीड़ितों को न्याय मिलेगी. पीड़ित कीर्ति अजमेरा ने यह भी बताया कि उनके शरीर से आज तक कांच के टुकड़े निकल रहे हैं. 

मुंबई में हुए बम ब्लास्ट को 30 साल हुए पुरे: 
मुंबई में साल 1993 में हुए बम धमाकों को आज 30 साल पुरे हो गए हैं. तीस साल पहले आज ही के दिन 1993 में लगातार 13 बम धमाके हुए थे जिससे देश दहल उठा था. जिसमें 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हुए थे. अब तीस साल बाद भी बम ब्लास्ट के पीड़ितों को केंद्र और राज्य सरकार से न्याय की उम्मीद है. 

READ MORE: लड़के ने प्रेमिका की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटा, जम्मू कश्मीर मर्डर केस का हुआ खुलासा


संबंधित समाचार