Lok Sabha Winter Session: आज संसद के दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। राज्यसभा और लोकसभा में होने वाली बहसों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राज्यसभा: ‘वंदे मातरम्’ पर होगी विशेष चर्चा:
राज्यसभा में आज ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बहस की शुरुआत करेंगे। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा भी अपने विचार रखेंगे। संसद के ऊपरी सदन में यह चर्चा राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
लोकसभा: चुनाव सुधारों पर होगी व्यापक बहस:
लोकसभा में आज चुनाव सुधार (Electoral Reforms) पर बड़ा विमर्श होने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए अपने वक्ताओं की सूची तैयार कर ली है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, इमरान मसूद, वर्षा गायकवाड़सहित ये प्रमुख नेता शामिल होंगे. सांसद चुनाव सुधार का मुद्दा बीते कई वर्षों से राष्ट्रीय बहस का केंद्र रहा है, ऐसे में आज की चर्चा राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।
लोकसभा: इंडिगो संकट पर जवाब देंगे उड्डयन मंत्री
इंडिगो एयरलाइंस से जुड़े हालिया विवाद और परिचालन संकट को लेकर भी आज लोकसभा में मुद्दा उठेगा।केंद्रीय उड्डयन मंत्री नायडू इस विषय पर सदन में विस्तार से जवाब देंगे।यात्रियों को हो रही असुविधाओं और एयरलाइन की संचालन व्यवस्था पर विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है।आज का दिन संसद की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। संस्कृति, चुनाव सुधार और विमानन क्षेत्र के मुद्दों पर होने वाली चर्चाओं से राजनीतिक तापमान बढ़ने की उम्मीद है।