होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : राजधानी में 17 साल की नाबालिग ने की खुदखुशी, कमरे में मिला गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता, पिता ने कहा ....

BHOPAL NEWS : राजधानी में 17 साल की नाबालिग ने की खुदखुशी, कमरे में मिला गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता, पिता ने कहा ....

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा ने हाल ही में 12वी की परीक्षा पास की थी। आत्महत्या किन कारणों के चलते की गई। फ़िलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस को मौके पर गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता और मोबाइल फ़ोन मिला है। जिसे देखकर परिवार भी हैरान है। 

मंगलवार शाम की घटना

घटना मंगलवार शाम की है। जब छात्रा के भाई बहन घर के बाहर खेल रहे थे। तभी छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

परिजनों ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग

इधर, घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता का कहना है कि  उन्होंने बेटी को कभी मोबाइल फोन नहीं दिलाया था। घर में गर्भनिरोधक गोलियों कहा से आई। इसकी भी उन्हें जानकारी नहीं है। वही परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना बजरिया थाना क्षेत्र की। 

मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला

इधर, मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। . 


संबंधित समाचार