होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

10 पुलिसकर्मियों का चौबेपुर थाने किया ट्रांसफर, सौ घंटे बाद भी पुलिसवालों का हत्यारा विकास दुबे फरार

10 पुलिसकर्मियों का चौबेपुर थाने किया ट्रांसफर, सौ घंटे बाद भी पुलिसवालों का हत्यारा विकास दुबे फरार

कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिसके बाद पुलिसलाइन से 10 पुलिसकर्मियों का चौबेपुर थाने में ट्रांसफर किया है। वहीं दूसरी तरफ 100 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ से पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे फरार है।

मीडिया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कानुपर देहात में 8 पुलिस जवानों की हत्या का दोषी 100 घंटे के बाद भी फरार हो गया है। अभी भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। विकास दुबे अबतक फरार है।

आपकी जानवकारी के लिए बता दें कि पुलिस प्रशासन ने चौबेपुर थाने में बड़ा बदलाव किया है। यहां पर पुलिसलाइन से 10 पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर तैनात किया है। साथ ही आने वाले दिनों में थाने से कोई बड़ी जानकारी सामने आ सकती है। 2001 में कानपुर देहात के शिवली पुलिस स्टेशन के अंदर भाजपा नेता संतोष शुक्ला की हत्या के चार महीने बाद भगोड़े गैंगस्टर विकास दुबे ने उनके साथ कई राजनेताओं के साथ अदालत में आत्मसमर्पण किया था। 

राजनेताओं ने आत्मसमर्पण के समय अदालत में उसका साथ दिया था। उनका इशारा यह सुनिश्चित करना था कि वह पुलिस की पकड़ में ना आए। लेकिन मनोज शुक्ला ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस अधिकारियों पर पूरा भरोसा है। जो अब आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए विकास दुबे को दोषी मानते हैं। जो उसे सजा देंगे।


संबंधित समाचार