होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा अंबिकापुर, मैनपाट में विधायक ,सांसद, मंत्रियों को देंगे ट्रेनिंग...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा अंबिकापुर, मैनपाट में विधायक ,सांसद, मंत्रियों को देंगे ट्रेनिंग...

रायपुर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला स्थित अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे. इस बीच वह मैनपाट में विधायक,सांसद,मंत्रियों को ट्रेनिंग देंगे. जिसके लिए वह दिल्ली से विशेष विमान से सुबह 08:45 को रायपुर पहुंचेंगे. और रायपुर से विशेष विमान में अंबिकापुर 09: 45 दरिमा एयरपोर्ट आएंगे. फिर सड़क मार्ग से मैनपाट जाएंगे. 

एक घंटे देंगे प्रशिक्षण:

यहां पर शिवराज सिंह चौहान 11 बजे से एक घंटे प्रशिक्षण देंगे. फिर दोपहर 2 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. मैनपाट में BJP प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन है. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान का संबोधन होगा, साथ ही लोक व्यवहार और समय प्रबंधन पर संबोधन देंगे. इसके अलावा आज CM विष्णु देव साय का संबोधन होगा. विकसित छग अवसर और चुनौती पर संबोधन देंगे. वहीं इस बीच BJP प्रभारी नितिन नबीन भी संबोधन करेंगे. 

BJP मंत्री करेंगे संबोधन:

साथ ही विकसित भारत पर भी नितिन नबीन संबोधन देंगे.BJP राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का संबोधन होगा वह सोशल मीडिया और मीडिया पर संबोधन देंगे.राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश का संबोधन होगा. जहां पर वह हमारा विचार और पंच प्रण पर संबोधन देंगे, और राष्ट्रीय संगठक वी सतीश ST-SC की परिस्थितियों पर संबोधन करेंगे.
 


संबंधित समाचार