मैहर : मैहर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जगह जगह जलभराव के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तो वही प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर तीन महत्वपूर्ण मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
इन मार्गो को किया गया बंद
इतना ही नहीं प्रशासन की ओर से इन रास्तों पर बैरिकेड और अन्य अवरोधक लगाए गए हैं, ताकि वाहन और लोग बंद मार्गों पर प्रवेश न कर सकें। जिन मार्गों पर आवागमन रोका गया है, उनमें खेरवासानी से डुंडी, जिगना से हिनौती और जिगना से अरगट मार्ग शामिल हैं।
प्रशासन हालत पर नजर बनाए हुए
लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि उफनते नदी-नालों के नजदीक जाने से बचें और सुरक्षा के लिए बंद किए गए रास्तों से गुजरने की कोशिश न करें। हालात पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।