जबलपुर। बरगी बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश का असर बांध और नर्मदा नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए पहले से खुले 9 गेटों के बाद चार और जलद्वार खोल दिए गए हैं। अब बांध के सभी 13 गेट्स से 3988 क्यूमेक छोड़ा जा रहा है।
2.15 मीटर की ऊंचाई तक खुले गेट
डैम के सभी 13 गेट्स को 2.15 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। जिसमे से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी का बहाव तेज हो गया है और नदी का रौद्र रूप नजर आने लगा है।
प्रशासन ने अलर्ट किया जारी
इधर, स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्मदापुरम तक अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन लगातार जलस्तर और हालात पर नजर बनाए हुए है।