होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Narsinghpur news : दर्दनाक ! नरसिंहपुर सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत, डिवाइडर से टकराकर ब्रिज से नीचे गिरी पिकअप वाहन

Narsinghpur news : दर्दनाक ! नरसिंहपुर सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत, डिवाइडर से टकराकर ब्रिज से नीचे गिरी पिकअप वाहन

नरसिंहपुर:  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार सुबह हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह हादसा बरमान के पास निर्माणाधीन पुल पर हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पिकअप गिरी नीचे

सभी मजदूर छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा से नरसिंहपुर के राजमार्ग पर रबी की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे। तभी नरसिंहपुर के बरमान में NH 44 पर ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पिकअप अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और 7 लोग घायल हो गई। जिसके बाद से मौके पर हड़कप और चीख पुकार मच गई। 

मृतकों की नही हो सकी पहचान

फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। साथ ही शवों और घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों की पहचान फ़िलहाल नहीं हो सकी ,वही पुलिस मामले में आगे  की जांच कर रही है। 
 


संबंधित समाचार