होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नया रायपुर में अजीब सड़क हादसा, हवा में उछलकर दो पेड़ों के बीच अटकी कार

नया रायपुर में अजीब सड़क हादसा, हवा में उछलकर दो पेड़ों के बीच अटकी कार

नया रायपुर। राजधानी क्षेत्र नया रायपुर में देर रात एक बेहद हैरान कर देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर हवा में उछली और सड़क किनारे मौजूद दो पेड़ों के बीच फंस गई। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना रात करीब 2 बजे की है। कार चला रहा युवक सत्य साईं अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर बताया जा रहा है। हादसे में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल डॉक्टर को बाहर निकाला।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोना दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़ी सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


संबंधित समाचार