होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Police Recruitment: आरक्षक भर्ती के लिए आज से फिजिकल शुरू

MP Police Recruitment: आरक्षक भर्ती के लिए आज से फिजिकल शुरू

MP Police Recruitment: मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए आज से शारीरिक दक्षता परीक्षा फिजिकल टेस्ट की शुरुआत हो रही है। यह परीक्षा 23 फरवरी से 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी।

10 जिलों में होगी परीक्षा

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिन शहरों में फिजिकल होगा उनमें इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना शामिल हैं।

दस्तावेज लाना अनिवार्य

अभ्यर्थियों के लिए मूल प्रमाण पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

7500 पदों पर होना हैं भर्ती

बता दें कि आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में 7 हजार 500 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों की नजर अब फिजिकल परीक्षा पर टिकी हुई है, जिसके बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा।


संबंधित समाचार