भोपाल : मध्यप्रदेश की जनता के लिए 01 अप्रैल से बिजली महंगी होने जा रही है। जिसके चलते एक करोड़ से ज्यादा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में 10.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेजा है। अगर प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो महीने में औसत 300 रुपए तक बिजली बिल में बढ़ोतरी हो सकती है।
बिजली कंपनियों को हो रहा घाटा
इधर, प्रस्ताव को लेकर बिजली कंपनियों ने कहा है कि उन्हें लगातार बड़ा घाटा हो रहा है। परिचालन खर्च बढ़ गए हैं और अन्य वित्तीय चुनौतियां भी हैं। इस बार पावर मैनेजमेंट कंपनी ने कुल 6,044 करोड़ रुपए के घाटे को भरने के लिए ये मांग की है।
MPERC के पास है प्रस्ताव
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोयले पर जीएसटी सेस हट जाने से बिजली बनाने का खर्च पहले से कम हो चुका है। इसके बावजूद कंपनियों ने दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। अब यह फैसला MPERC के पास है कि प्रस्ताव को मंजूरी दे या नहीं।
50 यूनिट तक
मौजूदा दर - 4.45 रुपए प्रति यूनिट
प्रस्तावित दर - 4.78 रुपए प्रति यूनिट
51 से 150 यूनिट तक
मौजूदा दर - 5.41 रुपए प्रति यूनिट
प्रस्तावित दर - 5.82 रुपए प्रति यूनिट
151 से 300 यूनिट
मौजूदा दर - 6.79 रुपए प्रति यूनिट
प्रस्तावित दर - 7.3 रुपए प्रति यूनिट
300 यूनिट से ऊपर
मौजूदा दर - 8.98 रुपए प्रति यूनिट
प्रस्तावित दर - 7.3 रुपए प्रति यूनिट