होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Congress Jila Adhyaksh List : MP कांग्रेस जिलाध्यक्षों की संभावित सूची आई सामने, ये रहे दावेदार

MP Congress Jila Adhyaksh List : MP कांग्रेस जिलाध्यक्षों की संभावित सूची आई सामने, ये रहे दावेदार

MP Congress Jila Adhyaksh List : मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्षों की सूची जल्द जारी कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा मौजूद है। बैठक में जिलाध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 16 अगस्त के बाद कभी भी जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर अपने एक बयान में कहा है कि 2 दिनों में जिला अध्यक्षों की लिस्ट आ जाएगी। उन्होंने कहा है कि लिस्ट में कई नए और पुराने नाम शामिल होंगे। 

संभावित उम्मीदवार 

जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने से पहले कुछ संभावित दावेदारों के नाम समाने आए है। जिनमें से एक नाम को फाइनल कर सूची जारी की जाएगी। संभावित सूची के अनुसार विदिशा जिल से विनोद सेन, मनेंद्र प्रताप सिंह और मौजूदा जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी का नाम शामिल है। वही सीहोर से मौजूदा जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती और पवन राठौर, बालाघाट से कांग्रेस विधायक संजय उइके, बैतूल ​से भाजपा विधायक निलय डागा और अरूण गोठी, इंदौर शहर से अरविंद बागड़ी और अमन बजाज, इंदौर ग्रामीण से राधेश्याम पटेल, देवास शहर से प्रदीप चौधरी, देवास ग्रामीण से गौतम बंटू गुर्जर और मनीष चौधरी, ग्वालियर ग्रामीण से संजय यादव का नाम शामिल है।

भिंड-मुरैना से कौन?

वही भिंड शहर से धर्मेंद्र पिंकी भदौरिया, राधेश्याम शर्मा, भिंड ग्रमाीण से मानसिंह कुशवाह और अरविंद बघेल, मुरैना शहर से दीपक शर्मा और विष्णु अग्रवाल, मुरैना ग्रामीण से राजेंद्र यादव, लोकेंद्र यादव, सिवनी से राजा बघेल, हरदा से मौजूदा जिलाध्यक्ष ओम पटेल, छतरपुर से मौजूदा जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, आदित्य सिंह और लोकेंद्र प्रताप सिंह, ​टीकमगढ़ से गौरव शर्मा, सुनील अहिरवार और स्वतंत्र यादव, निवाड़ी से मौजूदा जिलाध्यक्ष प्रकाश दांगी, रोशनी यादव और लल्लू नंदराम, शहडोल से प्रदीप बघेल, उमरिया से त्रिभुवन प्रताप सिंह दावेदार है। 

रीवा, दतिया से कौन?

रीवा से मौजूदा जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, दतिया से विष्णु प्रताप सिंह गुर्जर, शाजापुर से मौजूदा जिलाध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह और नरेश कप्तान, पन्ना से रिहान अहमद, रतलाम ग्रामीण से पूर्व विधायक हर्ष गहलोत, रतलाम शहर से फैयाज मंसूरी, शांतिलाल वर्मा, अलिराजपुर से पूर्व विधायक मुकेश पटेल, बडवानी से वीरेंद्र राठौर, खंडवा ग्रामीण से उत्तम सिंह पाल और शहर से अंकित दुबे, सीधी से ज्ञान प्रताप सिंह, नीमच से तरूण बाहेती, धार से मनोज सिंह गौतम, खरगौन से रवि नायक संभावित उम्मीदवार बताए जा रहे है। 


संबंधित समाचार