होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rewa News: रीवा में आवारा कुत्तों का आतंक, पूरा शहर परेशान

Rewa News: रीवा में आवारा कुत्तों का आतंक, पूरा शहर परेशान

Rewa News: रीवा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम पैदल चलने वाले लोगों पर मंडरा रहा है। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भी कुत्तों का आतंक बना रहता है, जिससे अस्पताल आने वालों को इनसे खतरा बना रहता है। कई बार शिकायतों के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

राहगीरों पर कर रहे हमला

शहर की सड़कों, कॉलोनियों और बाजारों में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं, कई जगह ये झुंड बनाकर राहगीरों पर हमला कर देते हैं। रीवा में कुत्ते काटने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं, संजय गांधी अस्पताल और जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन कुत्ते काटने के मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे है। 

अस्पताल में कुत्तों का डेरा

रीवा के संजय गांधी अस्पताल परिसर में भी आवारा कुत्तों का झुंड मौजूद रहता है। जिससे यहां आने वाले मरीजों को इनसे खतरा बना रहता है, अस्पताल प्रबंधन ने इसको लेकर कई बार नगर निगम को बोला गया लेकिन इन्हें पकड़ा नहीं गया। 

क्या कहते हैं अधिकारी?

हालांकि इस बारे में जब नगर निगम आयुक्त से बात की गई तो उन्होंने कहा कि। आवारा कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी का अभियान लगातार चालू है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। अभियान के बावजूद शहर के हर वार्ड, हर गली में कुत्तों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही, जिससे लोगों को इससे खतरा बना हुआ है।


संबंधित समाचार