होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rewa Police: रीवा पुलिस ने बेजुबान पशु की जान बचाकर पेश की मिशाल

Rewa Police: रीवा पुलिस ने बेजुबान पशु की जान बचाकर पेश की मिशाल

Rewa Police: रीवा में एक ओर जहां पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रहती है, वहीं दूसरी ओर मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है। अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और उनकी टीम ने समय रहते नाली में फंसी एक बेजुबान गाय की जान बचाकर, संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय दिया। गाय के नाली में गिरे होने की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर उसे सकुशल बाहर निकाला।

नाले में गिरी थी गाय

दरअसल, जे.पी. मोड़ के आसपास एक गाय अचानक गहरे नाले में गिर गई, नाले में गिरने के कारण गाय बाहर नहीं निकल पा रही थी और लगातार तड़प रही थी। आसपास लोग भी मौजूद नहीं थे, इसकी सूचना अमहिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और सीएसपी ऋतु उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने किया रेस्क्यू 

पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रस्सियों और अन्य संसाधनों की सहायता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद गाय की हालत सामान्य होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की। पुलिस की इस पहल ने यह संदेश दिया कि इंसान ही नहीं, बल्कि बेजुबान जानवरों की रक्षा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।


संबंधित समाचार