होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर में 8 जुलाई से होगी श्रीमद्भागवत कथा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पोस्टर का विमोचन

रायपुर में 8 जुलाई से होगी श्रीमद्भागवत कथा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पोस्टर का विमोचन

राजधानी रायपुर में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में 8 से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कथा के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।

वैश्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दिया आयोजन का निमंत्रण

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा और धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी, शिवरतन गुप्ता, संजय चौधरी, सुभाष साहू, राजीव अवस्थी, सुब्रत घोष और नवीन लोढ़ा सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने रायपुर में आयोजित होने वाली कथा को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों की जानकारी दी।


संबंधित समाचार