TRANSFER 2025: MP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, IPS अधिकारियों सहित खाद्य विभाग में हुए फेरबदल, लिस्ट जारी

TRANSFER 2025: MP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, IPS अधिकारियों सहित खाद्य विभाग में हुए फेरबदल, लिस्ट जारी

भोपाल : मध्यप्रदेश में इन दिनों थोक बंद तबादले का दौर जारी है। आए दिन प्रशासन द्वारा अलग अलग विभागों के अधिकारियों के ट्रांसफर किये जा रहे है। इसी कड़ी में गृह विभाग ने बीते दिन 3 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। तो वही प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भी 5 खाद्य अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये है। विभागीय आदेश के मुताबिक सभी ट्रांसफर स्वैच्छिक और प्रशासकीय आधार पर किये गए हैं।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

  • शासन ने जोन-1, नगरीय 3 पुलिस जिला भोपाल में पदस्थ पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला को  सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।
  • राज्यपाल के परिसहाय आईपीएस शशांक को पुलिस उपायुक्त, जोन-1, नगरीय पुलिस जिला भोपाल बनाया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन नरेंद्र रावत को राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया है। 

खाद्य विभाग ने इन अधिकारियों के हुए तबादले  

  • पन्ना में पदस्थ देवेन्द्र खोबरिया को नरसिंहपुर भेजा गया है।
  • मनोहर लाल मालवीय को दतिया से आगर-मालवा पदस्थ किया गया है।
  • बी.एस. जमरे को खरगोन से बड़वानी भेजा गया है।
  • बड़वानी में पदस्थ हरे सिंह मुवेल का ट्रांसफर खरगोन किया गया है।
  • श्रीमती गंगा भिंडे को छिंदवाडा से पन्ना भेजा गया है। 


संबंधित समाचार