
रायपुर : सर्व यादव समाज 10 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा। इसमें बड़ी संख्या में समाज सर्व समाज के पदाधिकारी और समाजजन शामिल होंगे। राजनीतिक दलों द्वारा यादव समाज की उपेक्षा से नाराज सर्व यादव समाज के इस आंदोलन का नेतृत्व पद्म विभूषण फुलबासन यादव करेंगी।
समाज जनों की नाराजगी :
रायपुर यादव समाज के संरक्षक देवेंद्र यादव ने बताया, राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित होटल प्रकाश पैलेस में सर्व यादव समाज के बैनर तले आवश्यक बैठक रखा गयी। इसमें यादव समाज को राजनीतिक पार्टियों द्वारा वोट बैंक का जरिया समझे जाने पर आक्रोश जताया गया, जबकि छत्तीसगढ़ में जनसख्या के आधार पर दूसरे नंबर पर यादव समाज आता है। इसके बाद यादव समाज को समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं दिये जाने पर समाज जनों ने नाराजगी जताई।
उचित स्थान दिलाने की मांग :
समाज जनों का ये भी कहना है, अभी भी यादव समाज के साथ वर्तमान सरकार द्वारा छल किया जा रहा है। जिस यादव समाज के लिए गो सेवा आयोग का गठन हुआ, उसी यादव समाज को इस आयोग से दूर रखा गया। इससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। यादव समाज ने इस आयोग को भंग करने व मंत्रिमंडल, नगर निगम में भी यादव समाज को उचित स्थान दिलाने की मांग की है। इसी सिलसिले में 10 जुलाई को छत्तीसगढ़ यादव समाज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा। बैठक में सर्वसम्मति से संयोजक के रूप में फुलबासन यादव, उप संयोजक के रूप में गुलेन्द्र यादव को नियुक्त किया गया।
बैठक में ये रहे उपस्थित:
बैठक में प्रमुख रूप से पद्म विभूषण फुलबासन यादव, छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, रायपुर नगर निगम के पूर्व जोन अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष माधव यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, पाटन राज संरक्षक खेमराज यादव, पिंटा यादव प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, उमाशंकर यादव रामा यादव प्रदेश कार्यालय सचिव खेम सिंह यादव प्रदेश सचिव विजय यादव, प्रदेश संगठन मंत्री दशरथ यादव अशोक यादव, तेजेश यादव, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री लव कुमार यादव, ठाकुर राम यादव, पीलू राम यादव, प्रदेश प्रवक्ता रोम शंकर यादव, रायपुर राज अध्यक्षसंतोष यादव, पाटन राज अध्यक्ष ईश्वर यादव दुर्ग राज अध्यक्ष राजकुमार यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज प्रदेश सचिव राजेश यादव छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश सह सचिव मनीराम यादव https://environmentalpillar.ie/ अमृत लाल यादव खड़क राम यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।