होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal BCLL Bus : रक्षाबंधन पर बहनों को मोहन सरकार का एक और बड़ा तोहफा

Bhopal BCLL Bus : रक्षाबंधन पर बहनों को मोहन सरकार का एक और बड़ा तोहफा

Bhopal BCLL Bus : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर राजधानी भोपाल की महिलाओं के लिए एक खास तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को एक विशेष सौगात देते हुए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड द्वारा संचालित सिटी बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सेवा दी जाएगी। यह सुविधा शनिवार 9 अगस्त 2025 को पूरे दिन लागू रहेगी।

माहापौर ने की घोषणा

रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को निशुल्क बस सेवा की घोषणा भोपाल की महापौर मालती राय और एमआईसी सदस्य मनोज राठौर ने की है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने फैसला किया है कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर महिलाएं अपने घर-परिवार से मिलने एवं राखी बांधने के लिए बिना किसी यातायात शुल्क के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इसके लिए नगर निगम के अंतर्गत संचालित होने वाली बीसीएलएल की सभी सिटी बसें इस दिन महिलाओं के लिए मुफ्त रहेंगी। प्रशासन ने सभी महिला यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं और रक्षाबंधन पर्व को खुशी के साथ मनाएं।

सीएम मोहन का संदेश

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राखी के पवित्र धागे से लेकर उपहारों तक सभी स्वदेशी अपनाएं। स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन की प्रदेशवासियों को बधाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से छोटे-छोटे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें जिससे गरीबों के चेहरे पर खुशियां आएंगी।


संबंधित समाचार