होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं, कहा – "यह पर्व स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक"

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं, कहा – "यह पर्व स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक"

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और सौहार्द की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता, विश्वास और दायित्वबोध का प्रतीक है।

पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का पर्व

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की उस समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुरक्षा और समृद्धि की कामना करते हुए रक्षा-सूत्र बांधती हैं। वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का वचन देते हैं। यह पर्व केवल पारिवारिक रिश्तों को ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करता है।

महिला सम्मान और सौहार्द्र बढ़ाने का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक सांस्कृतिक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और दायित्व के भाव को अभिव्यक्त करने वाला पर्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस अवसर पर समाज में महिला सम्मान, आपसी सौहार्द और भाईचारे को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें।

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों और बेटियों को रक्षाबंधन की विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर समर्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पर्व सभी नागरिकों के जीवन में प्रेम, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगा।


संबंधित समाचार