होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

साय कैबिनेट ने लिया चना खरीदी का निर्णय: 90 एकड़ जमीन पर होगी सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की स्थापना...

साय कैबिनेट ने लिया चना खरीदी का निर्णय: 90 एकड़ जमीन पर होगी सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की स्थापना...

रायपुर। Sai Cabinet Meeting: राजधानी स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई है। जहां पर मंत्रिपरिषद द्वारा बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने  इस बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, 90 एकड़ भूमि के भूखंड को सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान कैबिनेट ने चना खरीदी का निर्णय भी लिया है।

 चना खरीदी का लिया निर्णय: 

1.मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णय में मुताबिक राज्य के माडा पॉकेट क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र में रहने वाले प्राथमिकता व अंत्योदय  श्रेणी के परिवारों को हर माह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत, वितरित किए  गए 2 किलो चना को जरुरी मात्रा  NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खरीदी जाएगी। ये खरीदी स्वीकृत कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज या 0.25 प्रतिशत पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में की जाएगी।मंत्रिपरिषद ने आगे कहा है कि जिन हितग्राहियों ने  जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक चना नहीं लिया है, उन्हें यह चना दिसंबर 2025 तक पात्रतानुसार वितरित की जाएगी।

IT/IITS उद्योग की स्थापना:
 
2  नवा रायपुर में . मंत्रिपरिषद ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योग की स्थापना करने के लिए 90 एकड़ भूमि के भूखंड को प्रोत्साहित करने के लिए रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करेगी। जिससे आईटी क्षेत्र में औद्योगिक विकास और आईटी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से विकास को गति देना है। भूमि रियायती दर में उपलब्ध होने पर निजी क्षेत्र में रोजगार व भागीदारी बढ़ने से नए अवसर भी सृजित होंगे।

तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा :

इस पहल से नवा रायपुर में न सिर्फ तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की बसाहट और शहरीकरण की प्रक्रिया को भी बल मिलेगा।  इन   क्षेत्रों में आईटी कंपनियों की आधारभूत संरचनाएं विकसित होंगी, जिससे यहां के स्थानीय निवासियों को भी अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा।
 


संबंधित समाचार